Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रेन में कैश पैसे लेकर जाने की झंझट खत्म, अब चलती ट्रेन में निकाल सकेंगे पैसे, देखें वीडियो

April 16, 2025

ट्रेन में कैश पैसे लेकर जाने की झंझट खत्म, अब चलती ट्रेन में निकाल सकेंगे पैसे, देखें वीडियो

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र में मनमाड से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली पंचवटी एक्सप्रेस में एटीएम मशीन लगाई गई है। जी हां, बिलकुल आप सही पढ़े है। बता दें कि, प्रयोग के तौर पर ये एटीएम मशीन पंचवटी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगाई गई। अगर प्रयोग सफल रहा तो ट्रायल के बाद एटीएम की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।

अब चलते हुए ट्रेन में मिलेगा कैश

अब जल्द ही भारतीय ट्रेनों में भी एटीएम मशीन लग सकते हैं। जिससे आपको चलते हुए ट्रेन से कैश मिल जाएगा। ट्रेनों में लोगों को बहुत सारा पैसा साथ लेकर चलना बहुत मुश्किल होता है। डिजिटल पेमेंट के दौर में तो लोग थोड़ा पैसा भी लेकर चलना नहीं पसंद करते है। लेकिन इसी चक्कर में कई बार ऐसा होता है कि आपके बैंक अकाउंट में पैसा होकर भी जेब में पैसे नहीं होते है। इसकी चर्चा हर जगह होते रहती है। ऐसे लोगों की अवाज भारतीय रेलवे ने सुनी है, और ध्यान में रखते हुए अब ट्रेनों में भी एटीएम की व्यवस्था की जा रही है।

40 से 50 प्रतिशत लोग डिजिटल नहीं

सोचिए अगर चलती हुई ट्रेन में जरूरत की कोई चीज खरीदने का मन कर जाए और आपके जेब में कैश नहीं पड़ी है। तब आप के मन में तरह तरह की बाते ध्यान में आती रहती है। काश समान बेचने वाले के पास क्यूआर कोड स्कैनर या डिजिटल पेमेंट का ऑपशन मिल जाता, जिससे हम पसंद आई हुई चीज खरीद सकते।

लेकिन बता दें कि देश में आज भी 40 से 50 प्रतिशत लोग ऐसे है जो आज भी डिजिटल नहीं हो पाए है। मंगलवार को पंचवटी एक्सप्रेस में एटीएम मशीन लगाकर इसका एक्सपेरिमेंट कर लिया गया है। अब जल्द ही भारतीय ट्रेनों में भी एटीएम मशीन लगाई जा सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें