Site icon Dainik Savera Times

झारखंड में ट्रक के पीछे लुढक जाने से कुचले गए 20 लोग

रांची: झारखंड के जमशेदपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान आज एक ट्रक के ढलान पर अनियंत्रित होकर पीछे लुढ़क जाने से 20 लोग कुचले गए।पुलिस सूत्रों ने बताया कि चार-पांच लोग अभी भी ट्रक के नीचे दबे हैं।चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। कुचले गए घायल लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच डुमरी प्रखंड के निमियाघाट थाना क्षेत्र के हेठनगर के समीप खड़े ट्रक से शव लेकर जा रही एंबुलेंस की सीधी टक्कर हो जाने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद निमियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया लेकिन धनबाद ले जाने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

Exit mobile version