Site icon Dainik Savera Times

कूट पंचायत में फिर सामने आई आग लगने की घटना, पंचायत प्रधान रत्न डोगरा का घर चढ़ा आग की भेंट

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : हिमाचल प्रदेश की रामपुर बुशहर में आए दिन लगातार दुखद घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे में कई स्थानों पर आग की घटनाएं देखने को मिल रही है। बीते दिन ही एक मकान में आग लगी थी जिसमें जिंदा बुजुर्ग महिला जलकर राख हुई थी लेकिन आज एक बार फिर से आगजनी की घटना सामने आई है। यह घटना रामपुर बुशहर की दूरदराज क्षेत्र की पंचायत कूट के पागीधार में 3 मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। मकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया है।

गांव के साथ एक छोटी बस्ती जिसे (पागी) के नाम से जाना जाता हैं। वहां पर रतन सिंह डोगरा व उदय सिंह डोगरा पुत्र बहादुर सिंह डोगरा गांव सुरु पागी, डाकघर कूट तहसील रामपुर बुशहर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के घर में यह घटना सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोशाला में बकरियां भी थीं, जिन्हें बचा लिया गया है लेकिन आग कैसे लगी, इसके कारणों का पता नही लग पाया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 5 बजे पागीधार में एक 3 मंजिला मकान में आग लग गई। जिस समय मकान में आग लगी, उस समय घर पर कोई नही था।

वहीं जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत कूट के प्रधान रतन सिंह डोगरा ने बताया कि 3 मंजिला मकान में 4 कमरे, 2 गोशाला और 1 किचन था, जो पूरी तरह से जल गया। वहीं जानकारी देते हुए तहसीलदार सराहन भीम सेन नेगी ने बताया कि सुचना प्राप्त होते ही वह मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। मौके पर पहुंच कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version