Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chandra Grahan 2023: देश के कई हिस्सों में दिखा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण… भारत में ऐसा था अद्भुत नजारा

October 29, 2023

Chandra Grahan 2023: देश के कई हिस्सों में दिखा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण… भारत में ऐसा था अद्भुत नजारा

नेशनल डेस्क: शरद पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शनिवार 28 अक्टूबर की रात 11 बजकर 31 मिनट पर आंशिक रूप से शुरू हुआ था। यह ग्रहण पूर्ण नहीं बल्कि आंशिक था, जिसे खंडग्रास चंद्र ग्रहण कहा गया। वहीं भारत में चंद्र ग्रहण रात 1.05 पर शुरू हुआ और 2.24 पर खत्म हुआ।

 

हालांकि ग्रहण का सूतक काल शनिवार शाम 3 बजकर 15 मिनट से शुरू हो गया था। दिल्ली, मुंबई लखनऊ, पटना, जयपुर, जोधपुर, इंदौर, आगरा, मेरठ, देहरादून समेत देश के सभी बड़े शहरों में चंद्र ग्रहण आंशिक रूप में ही नजर आया। हालांकि कई जगह हल्के बादलों की ओट में चांद बीच-बीच में छिप भी रहा था। चंद्रग्रहण के बाद रविवार तड़के मंदिरों के कपाट खोले गए और पूजा-अर्चना की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें