Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi को झालमुड़ी खिलाने वाले को मिली जान से मारने की धमकी

May 23, 2026

PM Modi को झालमुड़ी खिलाने वाले को मिली जान से मारने की धमकी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार विक्रम साहू को जान से मारने की धमकी मिली है। दुकानदार की ओर से दावा किया गया कि पिछले कुछ दिनों से उसे पाकिस्तान और बंगलादेश से रोजाना धमकी भरी कॉल आ रही हैं। पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम साहू रातों-रात सुर्खियों में आ गए थे। विक्रम साहू और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत पूरे चुनाव में चर्चा का विषय बन गई थी।

हालांकि, रातों-रात मिली यह शोहरत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है। दुकानदार विक्रम साहू ने कहा कि वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है क्योंकि उन्हें डर है कि फोन करने वाले उसके साथ कोई साजिश रच सकते हैं। विक्रम के मुताबिक, धमकी देने वालों ने पीएम के साथ उसके ‘जुड़ाव’ के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन ये धमकियां तभी से आनी शुरू हुईं, जबसे पीएम मोदी उसकी दुकान पर रुककर झालमुड़ी का स्वाद चखने आए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें