Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

May 5, 2023

दिल्ली में न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिन भर आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिन बारिश हुई है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में (120) दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें