Site icon Dainik Savera Times

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज, दिन में बूंदाबांदी की संभावना

नई दिल्ली: दिल्ली वासियों की सोमवार की सुबह गर्म रही और इसी के साथ न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 54 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Exit mobile version