Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुजुर्ग की अर्थी से लिपटकर रोया बंदर, अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट गया…वीडियो देखकर इमोशनल हुए लोग

October 13, 2023

बुजुर्ग की अर्थी से लिपटकर रोया बंदर, अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट गया…वीडियो देखकर इमोशनल हुए लोग

नेशनल डेस्क: इंसान और जानवर बहुत अच्छे दोस्त होते है। अगर जानवर का किसी के साथ लगाव हो जाएगा तो वह मरते दम तक अपने साथी का साथ निभाते हैं। एक ऐसी ही वीडियो सामने आई है उत्तर प्रदेश के अमरोहा से। यहां एक बुजुर्ग की मौत हो गई तो उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी वहां एक बंदर आया और बुजुर्ग से लिपटकर रोने लग गया। इस दौरान बंदर की आंखों में आंसू थे। जब लोग रो रहे थे तब बंदर भी जमीन पर मायूस होकर लेट गया।


बताया जा रहा है कि बुजुर्ग राम कुंवर सिंह के पास रोज एक बंदर अपने आप आता था और नह उसे रोटी खिलाते थे। बंदर सारा दिन राम कुंवर सिंह के साथ रहता था। अभी बंदर कुछ ही दिन हुए थे बुजुर्ग के पास आ रहा था कि उनकी मौत हो गई। बंदर जब बुजुर्ग के घर पहुंचा त उसने देखा कि राम कुंवर सिंह को जमीन पर लिटाया गया है और लोग उनके आसपास बैठकर रो रहे हैं। बंदर राम कुंवर के शव के पास गया और उनके शव से कफन हटाकर उनके चेहरे को देखने लग गया। इसके बाद वो जमीन पर लेट गया।

गंगा स्नान भी किया

बमदर राम कुंवर सिंह के शव के अंतिम संस्कार में शामिल भी हुआ। जब शव को ले जाया जा रहा था तब बंदर शव से लिपटकर श्मशान घाट साथ में गया। लोगों के साथ उसने भी गंगा स्नान किया और सारी क्रियाएं खत्म करने के बाद वो भी लोगों के साथ वापिस लौट आया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें