Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : भारत पहुंचा मोस्ट वांटेड गैंगस्टर राणा, कई मामलों में थी तलाश

May 10, 2026

Haryana News : भारत पहुंचा मोस्ट वांटेड गैंगस्टर राणा, कई मामलों में थी तलाश

करनाल। मोस्ट वांटेड अपराधी अभय राणा को पुर्तगाल से भारत लाया गया है। सीबीआई ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से यह प्रत्यर्पण कराया। हरियाणा पुलिस की टीम आरोपी को लेकर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची। शनिवार को करनाल एसटीएफ ने इसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।

अपराध सिंडिकेट चलाने का भी मामला

तरावड़़ी के रहने वाले अभय राणा प्रदेश में दर्ज कई संगीन मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ वसूली, आपराधिक धमकी, संगठित अपराध सिंडिकेट चलाने, हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकियां देने जैसी प्राथमिकी दर्ज हैं। करनाल में आरोपी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। इनमें अभय राणा पर अपने साथियों के साथ मिलकर स्थानीय व्यापारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप कॉल से धमकी देकर रंगदारी मांगी। मांग पूरी नहीं करने वालों के साथ गैंग के सदस्य मारपीट करते थे। मामले की जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

इंटरपोल के माध्यम से जारी हुआ था रेड नोटिस

पुलिस के अनुरोध पर नई दिल्ली स्थित नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (एनसीबी) ने इंटरपोल चैनलों के माध्यम से आरोपी के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया था। बाद में पुर्तगाल की एजेंसियों ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भारत सरकार की ओर से प्रत्यर्पण का अनुरोध भेजा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुर्तगाल सरकार ने आरोपी को भारत भेजने की मंजूरी दे दी। प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी होने के बाद हरियाणा पुलिस की एस्कॉर्ट टीम पुर्तगाल पहुंची। वहां से आरोपी को भारतीय एजेंसियों को सौंपा गया। टीम आरोपी को लेकर शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थी।

यह कहना है एसटीएफ के डीएसपी का

एसटीएफ के डीएसपी अमन ने बताया कि तरावड़ी निवासी अभय राणा के खिलाफ करनाल जिला में दो प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी के पुर्तगाल से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें