Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए यूपी के कई मंत्रियों के नाम चर्चा में

September 28, 2023

नई दिल्ली: तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने का लक्ष्य लेकर 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों की सूची में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों के नाम शामिल कर सकती है। मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं के नामों पर चर्चा हो रही है।

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी को सफलता मिली थी जब मौर्य भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख थे।सूत्रों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को मैदान में उतारने की संभावनाओं पर भी चर्चा चल रही है।पाठक, जिन्होंने मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी के सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक यात्र शुरू की, उन्नाव निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य थे। कभी मायावती के काफी करीबी माने जाने वाले पाठक 2016 में भाजपा में शामिल हो गए थे।

इसके बाद उन्होंने 2017 में लखनऊ सेंट्रल से विधानसभा चुनाव लड़ा और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ कैबिनेट में मंत्री बने। लखनऊ कैंट सीट से विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्हें आदित्यनाथ का डिप्टी नामित किया गया था।भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में जितिन प्रसाद को मैदान में उतारने की भी योजना बना रही है। पूर्व कांग्रेस नेता प्रसाद पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में मंत्री थे।

हालांकि, बाद के लोकसभा चुनावों में निराशाजनक नतीजों के बाद वह 2021 में भाजपा में शामिल हो गए। इस समय वह योगी के नेतृत्व वाले उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्री हैं।यूपी के एक और मंत्री जिनका नाम लोकसभा चुनाव के लिए चर्चा में है, वे हैं राकेश सचान।इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, जिन्होंने कांग्रेस सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक यात्र शुरू की और मायावती के नेतृत्व वाली यूपी सरकार में मंत्री रहे थे, भी उन नामों में से एक हैं जिन पर आम चुनावों के लिए विचार किया जा रहा है।

भाजपा यूपी के एक अन्य मंत्री नरेश कश्यप को भी मैदान में उतारने की योजना बना रही है, जिन्हें 2016 में बसपा से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद वह अगले साल भगवा पार्टी में शामिल हो गए।सूत्रों ने बताया कि पार्टी दया शंकर मिश्र दयालु, पीलीभीत के विधायक संजय गंगवार, आगरा ग्रामीण की विधायक बेबी रानी मौर्य समेत अन्य नामों पर भी चर्चा कर रही है – ये सभी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले यूपी कैबिनेट के मंत्री हैं।मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा, जो आदित्यनाथ के पिछले कार्यकाल में मंत्री थे, को भी 2024 के चुनाव में उतारा जा सकता है2024 के चुनाव के लिए चर्चा में चल रहे नामों में से एक नाम मनमोहन सिंह कैबिनेट में मंत्री रहे आरपीएन सिंह का भी है। सिंह 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें