Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में हुए कार हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई की मौत

February 25, 2023

Himachal में हुए कार हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में तीन बेटियों के पिता व चार बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान मनोज कुमार निवासी गांव ज्वाला, सुंदरनगर के रुप में हुई है। मनोज की मौत से परिवार पर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। चूंकि मनोज परिवार में इकलौता कमाने वाला था, लिहाजा अब परिवार का पालन पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन ली है।

गौरतलब है कि चालक कार में सवार होकर अपने दोस्त टेकचंद निवासी, चांबी तहसील सुंदरनगर के साथ बीती रात जैदेवी की ओर गए हुए थे। इस दौरान धिमेला मोड़ के पास पहुंची तो मनोज ने गाड़ी को मोड़ते समय नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई से गिर गई। हादसे में मनोज के सिर में चोटें आई। मनोज को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मनोज धनोटू ट्रक यूनियन में बतौर ट्रक चालक कार्य करता था। बताया जा रहा है कि मनोज के पिता भी चालक थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरु कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया गया है और मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें