Site icon Dainik Savera Times

तबाही के बीच इंसानियत की तस्वीर ने जीता दिल; सिख नौजवानों ने मलबे से श्रद्धा के साथ निकाला पावन शिवलिंग

अहमदगढ़ : नेपाल में आई भीषण त्रासदी और तबाही के बीच से इंसानियत और मजहबी एकता की एक ऐसी खूबसूरत तस्वीर सामने आई है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है।यहाँ राहत कार्य में जुटे एक सिख नौजवान ने मलबे में दबे भगवान शिव के पावन शिवलिंग को पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ बाहर निकाला। आपदा की इस घड़ी में सामने आई यह घटना साबित करती है कि आस्था और इंसानियत की कोई सरहद या मजहब नहीं होता।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ सिख नौजवान मलबे और गारे में दबे शिवलिंग को पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। तबाही के बीच सामने आए इस दृश्य ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में दिखाई देता है कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में मलबे के बीच शिवलिंग दबा हुआ था। इसे देखकर सिख युवाओं ने तत्काल उसे सुरक्षित निकालने के लिए प्रयास शुरू किए। कड़ी मशक्कत के बाद शिवलिंग को मलबे से बाहर निकाला गया।

इस दौरान युवाओं की श्रद्धा और सेवा भावना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में युवाओं की ओर से यह संदेश दिया गया कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और सभी धर्मों की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि शिवलिंग को इस हालत में देखकर वे उसे मलबे में नहीं छोड़ सकते थे, इसलिए सभी ने मिलकर उसे सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया साथ ही उन्होंने जग जाहिर किया है कि हम अलग अलग धर्मों के बाद में हैं सबसे पहले हम सभी भारतीय हैं और हर भारतीय का सभी धर्मों का सम्मान करना पहला दयित्व होता है।

Exit mobile version