Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में तबादलों का सिलसिला जारी, PCS अफसर लवी त्रिपाठी को मिली हापुड़ की जिम्‍मेदारी

July 24, 2024

UP में तबादलों का सिलसिला जारी, PCS अफसर लवी त्रिपाठी को मिली हापुड़ की जिम्‍मेदारी

नई दिल्ली: सीएम योगी आदित्यनाथ ऐक्शन के मोड में है। उत्तर प्रदेश में फिर आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादलों का सिलसिला जारी है। आईएएस के बाद अब पीसीएस अफसरों के भी तबादले किए जा रहे हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, आईएएस और कई पीसीएस अफसरों को इधर -उधर किया गया है।आईएएस शिव प्रसाद को अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। 2012 बैच के आईएएस शिव प्रसाद मौजूदा समय में विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के पद पर तैनात थे।

IAS सुधीर कुमार का भी ट्रान्सफर किया गया हैं। कानपुर में सुधीर कुमार को नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। आईएएस सुधीर कुमार फिलहाल समय में सीडीओ कानपुर नगर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ ही महिला आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी और सीडीओ फिरोजाबाद रही दीक्षा जैन का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। दीक्षा जैन को सुधीर कुमार की जगह सीडीओ कानपुर नगर बना दिया गया है।

वहीं दीक्षा जैन की जगह पर आईएएस शत्रुघ्न वैश्‍य को सीडीओ फिरोजाबाद बनाया गया है। शत्रुघ्न वैश्‍य मौजूदा समय में सचिव कानपुर विकास प्राधिकरण कानपुर नगर के पद पर तैनात थे। आईएएस प्रेरणा सिंह को ACEO ग्रेटर नोएडा अथारिटी दी गई है। पीसीएस राजेश कुमार यादव (प्रथम) एडीएम को नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति मथुरा बनाया गया है। राजेश कुमार एडीएम न्यायिक रायबरेली के पद पर तैनात थे। ADM नमामि गंगे मथुरा विशाल कुमार यादव को रायबरेली में ADM न्यायिक बनाया गया है। और इसके साथ ही कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले की भी सूचना मिली है।

वहीं गोरखपुर के सिटी मजिस्ट्रेट रहे पीसीएस मंगलेश दुबे को नोएडा का एडीएम प्रशासन बनाया गया है। साथ ही बुलंदशहर के एसडीएम पीसीएस विमल किशोर गुप्ता को मेरठ का ADM न्यायिक बनाया गया है। लखनऊ के सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी सिद्धार्थ को कानपुर का नया ADM FR बनाया गया है। इसके साथ ही PCS लवी त्रिपाठी को SDM हापुड़, PCS पंकज दीक्षित को SDM आज़मगढ़ और PCS शालिनी सिंह तोमर को SDM उन्नाव बनाया गया है। फिलहाल इन अधिकारियों के तबादले की जानकारी मिल रही है। इस संबंध में अभी कोई तबादला लिस्ट सामने नहीं आई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें