Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लैंडिग के दौरान रनवे से टकराया इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा, बड़ा हादसा टला

August 16, 2025

लैंडिग के दौरान रनवे से टकराया इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा, बड़ा हादसा टला

मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब इंडिगो एयरलाइंस के एक एयरबस A-321 प्लेन की टेल लैंडिंग के वक्त रनवे से टकरा गई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के वक्त मुंबई में मौसम खराब था और तेज बारिश हो रही थी। इसी कारण पायलट को लैंडिंग में कठिनाई आई और विमान की पूंछ रनवे से छू गई।

हालांकि, शुरुआती असफल प्रयास के बाद विमान की दोबारा लैंडिंग कराई गई, जो सफल रही। इंडिगो एयरलाइंस ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी आवश्यक जांच व मरम्मत के बाद ही विमान को दोबारा सेवा में लाया जाएगा।

इस तरह की घटना कोई पहली बार नहीं हुई है. इससे पहले भी ऐसा कई घटनाएं हो चुकी हैं. जुलाई 2023 में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने छह महीने की अवधि में चार बार विमान के पिछले हिस्से से टकराने के लिए इंडिगो पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

 

ये भी पढ़ें : संसद में हंगामे पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता नाराज है, सत्ता में नहीं आ पाएंगे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें