Site icon Dainik Savera Times

ऑनलाइन तरीके से होने वाली भर्तियों के चलते फर्जी डिग्री को लेकर नियोक्ताओं की चिंता बढ़ी : रिपोर्ट

मुंबई: कार्यालय और घर दोनों जगह से काम करने (हाइब्रिड) की संस्कृति और अलग-अलग शहरों से हो रही भर्तियों के कारण, कर्मचारियों के ब्यौरे की केवल एक बार होने वाली जांच अब काफी नहीं लग रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 74 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने फर्जी डिग्री और जाली दस्तावेजों को अपनी सबसे बड़ी चिंता बताया है। कार्यबल और मानव संसाधन (एचआर) समाधान प्रदाता कंपनी जीनियस एचआरटैक की रिपोर्ट के अनुसार, अब जब कंपनियां दूरदराज के इलाकों से बड़े पैमाने पर भर्तियां कर रही हैं और घर से काम करने का मॉडल (हाइब्रिड) सामान्य हो गया है, तो कर्मचारी की केवल एक बार की जाने वाली शुरुआती जांच अब काफी नहीं मानी जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, 74 प्रतिशत से अधिक लोगों ने फर्जी डिग्री या जाली दस्तावेजों को सबसे बड़ा खतरा माना है। यह चिंता अन्य जोखिमों, जैसे कि कर्मचारियों के व्यवहार का वेिषण, अस्थायी तौर पर काम करने वाले (गिग वर्कफोर्स) की जांच या एक साथ दो जगह काम करने की तुलना में कहीं ज्यादा बड़ी है। जीनियस एचआरटैक की यह रिपोर्ट दिसंबर, 2025 में 1,316 पेशेवरों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि सामग्री सृजित करने वाली कृत्रिम मेधा (जैनरेटिव एआई) में प्रगति के साथ पहचान संबंधी धोखाधड़ी की चिंताएं बढ़ रही हैं। लगभग 77 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वे डीपफेक के जरिए होने वाली पहचान की धोखाधड़ी या एआई द्वारा तैयार किए गए बायोडाटा और दस्तावेजों को लेकर बेहद चिंतित हैं।

Exit mobile version