Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र को धोखा देने का पाप गंगा में डुबकी लगाने से नहीं धुलेगा: ठाकरे

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से महाराष्ट्र को धोखा देने का पाप नहीं धुलेगा।

मराठी भाषा गौरव दिवस के अवसर पर पार्टी के एक कार्यक्रम में ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि नव-ंहिंदुत्ववादियों को उनकी पार्टी को भगवान राम का महत्व सिखाने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘गंगा में डुबकी लगाने से महाराष्ट्र को धोखा देने का पाप नहीं धुलेगा।’’ इससे पहले दिन में शिंदे ने महाकुंभ में शामिल न होने के लिए ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि ठाकरे खुद को हिंदू कहलाने से डरते हैं।

शिंदे और शिवसेना विधायक प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में गए थे और संगम में स्नान किया था।

यह भी पढ़ें- अशोक मित्तल के बाद अब मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, कई ठिकानों पर की छापेमारी

Exit mobile version