Site icon Dainik Savera Times

Gujarat: पेड़ से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

amreli road accident

amreli road accident

नेशनल डेस्क: गुजरात के अमरेली जिले में एक तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा तड़के चार हुआ। ड्राइवर कार पर अपना कंट्रोल खो बैठा, जिससे कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें: Delhi-Mumbai Expressway पर दर्दनाक हादसा, पिकअप में आग लगने से तीन की मौत

कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसमें फंसे लोग अंदर ही रह गए थे। कड़ी मशक्त के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

Video: अंबाला में घना कोहरा और ठंड से किसान परेशान

Exit mobile version