Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुप्रीम कोर्ट ने खाद्य पदार्थों के पैकेट पर पोषण संबंधी जानकारी देने के नियम सख्त करने का निर्देश दिया

November 27, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने खाद्य पदार्थों के पैकेट पर पोषण संबंधी जानकारी देने के नियम सख्त करने का निर्देश दिया

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि खाद्य पदार्थों के पैकेट के सामने वाले हिस्से पर दी जाने वाली पोषण संबंधी जानकारी में ‘नमक’ के साथ-साथ ‘अतिरिक्त चीनी’ और ‘अतिरिक्त वसा’ के बजाय ‘कुल शर्करा’ और ‘संतृप्त वसा’ को चिंता का विषय माने जाने वाले पोषक तत्वों के रूप में दर्शाया जाना चाहिए। खाद्य पदार्थों के पैकेट के सामने वाले हिस्से पर पोषण संबंधी जानकारी (एफओपीएनएल) चित्रात्मक रूप में दी जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थ खरीदने और स्वास्थ्यवर्धक आहार चुनने के संबंध में सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद मिल सकती है।

जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि एफओपीएनएल में प्रत्येक चिह्न के भीतर संबंधित पोषक तत्व का मानकीकृत चित्रात्मक प्रतीक हो और उसके साथ, ‘अधिक वसा’, ‘अधिक चीनी’ या ‘अधिक नमक’ लिखा हो। पीठ ने कहा, ‘एफएसएसएआई यह सुनिश्चित करे कि एफओपीएनएल में सभी संबंधित पोषक तत्वों के लिए एक संयुक्त षट्कोणीय चिह्न के बजाय प्रत्येक के लिए अलग-अलग षट्कोणीय चिह्न हो, जिसमें संबंधित चित्रात्मक प्रतीकों के साथ क्रमशः ‘अधिक वसा’, ‘अधिक चीनी’ और ‘अधिक नमक’ लिखा हो।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें