Site icon Dainik Savera Times

दोस्त ने साथियों संग मिलकर किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

नेशनल डेस्क: सरोजनीनगर इलाके में रहने वाली 15 वर्ष की दलित किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की का दोस्त उसे अपने दो साथियों के साथ स्कॉर्पियो में बिठा कर मड़ियांव स्थित एक होटल ले गया, जहां दो युवकों ने किशोरी को दो दिन होटल में बंधी बना कर रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित की मां के अनुसार, उनकी बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ती है। करीब डेढ़ माह पहले आगरा एक्सप्रेसवे के पास रहने वाले विमल नाम के लड़के से बेटी की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। फिर दोनों में बातें शुरू हो गईं। फिर 2 नवंबर रात को विमल ने बेटी को घर से दूर मिलने बुलाया, जहां विमल के दो साथ पीयूष और शुभम मिश्रा भी मौजूद थे। ये लोग किशोरी को अपने साथ होटल में गए, जहां विमल और पीयूष ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

दो दिन तक होटल के कमरे में बंद किशोरी आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाई, फिर वह उसे घर के पास छोड़कर भाग गए। घर पहुंचने पर किशोरी ने अपनी मां को सारी बात बताई, जिसके बाद मां बेटी को लेकर सरोजनीनगर थाने पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो और एसी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। पीयूष और शुभम हिरासत में हैं। विमल की तलाश चल रही है।

जानवरों की तरह पीटा

किशोरी का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसको जानवरों की तरह पीटा। फोन छीन लिया और धमकी दी कि हमने तुम्हारा वीडियो बना लिया है। अगर किसी को बताया तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर देंगे।

Exit mobile version