Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री हरमंदिर साहिब को मिली धमकी कोरी गीदड़ भभकी, संगत को नहीं किसी का डर, एसजीपीसी ने बनाया अभेद सुरक्षा कवच

August 4, 2025

श्री हरमंदिर साहिब को मिली धमकी कोरी गीदड़ भभकी, संगत को नहीं किसी का डर, एसजीपीसी ने बनाया अभेद सुरक्षा कवच

अमृतसर Shri Harimandir Sahib : सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब समस्त मानवता के लिए अध्यात्मिक केन्द्र है जहां हर जाति पाति के आम नागरिक से लेकर पूरे विश्व का राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक नेता अपना शीश झुकाकर सिखों के दस गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करता है। जिस दर पर आकर हरेक इंसान अपने मन की शांति की भीख मांगता है उस दर को किसी इंसान ने निशाना बनाया है। उसकी कोरी गीदड़ भभकी का जवाब दस गुरु एक दिन अवश्य देगे क्युकि इस दर घर पर प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालु अरदास कर रहे है कि इस विश्व प्रसिद्ध आस्था व विश्वास के रुहानी केन्द्र को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने वाले का सर्वनाश हो जाए। एक दर्जन से ज्यादा धमकिया इमेल द्वारा एसजीपीसी को इस महान केन्द्र को बम से उडाने संबधित आ चुकी है।

इन धमकियां का ना तो देश विदेश के श्रद्धालुओ को डर है और ना ही शिरोमणि कमेटी को। क्युकि इस दर घर की दस गुरु खुद रक्षा कर रहे है। शिरोमणि कमेटी ने इस महान केन्द्र के चारो ओर से अभेद सुरक्षा कवच तैयार कर दिया है जिसकारण कोई नुकसान करने की नीयत से कोई परिंदा भी पर मारने से पहले हजार बार सोचेगा और जो भी आरोपी होगा यहां आते ही एसजीपीसी कर्मचारियो द्वारा दबोच लिया जाएगा। यहां शनिवार को संगत की आस्था का अथाह संमदरदेखने को मिला जिससे प्रतीत हुआ कि संगत का धमकियां देने वाले का कोई डर नही है। यह तैयार किया अभेद सुरक्षा कवच देख कर पता चला कि एसजीपीसी इस महान रुहानी केन्द्र की सुरक्षा करने मे सक्षम है उस पर दस गुरुओं की पूरी छत्रछाया है।

टास्क फोर्स ने बढ़ाई सक्रियता : एसजीपीसी द्वारा सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में तैनात की गई टास्क फोर्स ने अपनी सक्रियता मे वृद्धि कर दी है। इसके अलावा एसजीपीसी ने कई स्थानो पर गुप्त कैमरे लगा दिए हैं ताकि हर आनेजाने वाले आरोपी को तुरंत पकड़ा जा सके और उसे कानों कान खबर न हो। एसजीपीसी ने सचखंड के गेटों पर टास्क फोर्स कर्मचारी की संख्या को बढ़ाकर दुगनी कर दी है।

भय पैदा करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा : सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के हैडग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह कह चुके है कि इमेल भेजकर भय पैदा करने वाला बख्शा नही जाएगा यह बड़ा सवाल है कि क्या आने वाले ईमेल महज किसी शैतानी दिमाग की शरारत हैं या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। इस सर्वसांङो इस पवित्र केंद्र पर बड़ी संख्या में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं में भय पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है जो संभव नहीं होगा।

भारी संख्या में आ रही संगत : सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के महाप्रबंधक भगवंत सिंह धगेड़ा ने कहा है कि भय पैदा करने वाले ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब से मत्था लगाया है जिसकी रक्षा खुद गुरु साहिब करते है। उस इंसान की कोरी धमकियों के बावजूद संगत देश विदेश से आकर सचखंड में पूरी आस्था के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रही है। शनिवार को भारी संख्या में संगत पहुंची।

संगत के लिए सभी 788 कमरे बुक : सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने वाली संगत के रात्रि निवास के लिए एसजीपीसी की सभी सरायो के करीब 788 कमरे है जो शनिवार रात तक फुल हो गए है। यह जानकारी एसजीपीसी की सरायो के मैनेजर गुरप्रीत सिंह ने देते हुए बताया कि धमकी देने वाले का प्रभाव संगत पर जीरो है संगत पहले की भांति उमड़ उमड़ कर सचखंड क ेदर्शन करके गुरुओं का आशीर्वाद लेने आ रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें