Site icon Dainik Savera Times

तरनतारन की धरती से CM रेखा गुप्ता का ऐलान; नशे, भ्रष्टाचार और कर्ज़ से मुक्ति का समय आ गया है

नई दिल्ली/तरनतारन: पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी हरजीत सिंह संधू के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ा और जनता ने ह्यडबल इंजन सरकार के समर्थन में जबर्दस्त उत्साह दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपचुनाव केवल एक सीट का नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य और विकास की दिशा तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं और दिल्ली में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब समय है पंजाब को नशे, भ्रष्टाचार और कर्ज़ से मुक्ति दिलाने का।

रेखा गुप्ता ने कहा कि पंजाब की धरती, जिसने कभी देश को अन्न दिया, आज नशे की जकड़ में है। उन्होंने कहा कि हर घर नशे की मार झेल रहा है, माताओं की आंखों में आँसू हैं और युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो गया है। मुख्यमंत्री ने इस स्थिति के लिए आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि नशे के खिलाफ युद्ध का नारा देने वाले आज उसी तंत्र को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने पंजाब को कर्ज़ में डुबो दिया है, जबकि राज्य में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जब नई सड़क, पुल या कॉलेज नहीं बने, तो पैसा आखिर गया कहां? मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धन भ्रष्टाचार और निजी विलासिता में खर्च हुआ। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे दिल्ली में जनता के पैसों से ह्यशीशमहल बनाया गया, वैसे ही अब पंजाब में भी जनता की कमाई ऐशोआराम में उड़ाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के दौरान जब पंजाब की जनता संकट में थी, तब न तो राज्य सरकार और न ही उसके मंत्री जनता के साथ दिखाई दिए, जबकि प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली सरकार ने 60 ट्रक राहत सामग्री भेजकर मदद की। उन्होंने अवैध रेत खनन और प्राकृतिक संसाधनों की लूट को राज्य की बबार्दी का कारण बताया और कहा कि अब जनता को तय करना होगा कि वह किसे चुनती है,विकास की राजनीति को या भ्रष्टाचार की। रेखा गुप्ता ने कहा कि पंजाब और दिल्ली का रिश्ता सिर्फ भौगोलिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और भावनात्मक है। उन्होंने विश्वास जताया कि 11 नवंबर को पंजाब की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर विकास और स्थिरता का रास्ता चुनेगी।

ये भी पढ़ें : ‘छाप तिलक’ के टीज़र ने बढ़ाई ‘Ginny Wedss Sunny 2’ को लेकर उत्सुकता, इस दिन कल होगा गाना रिलीज

Exit mobile version