Site icon Dainik Savera Times

 केन्द्रीय गृह मंत्री आज आएंगे मुंबई, विश्वविद्यालय में देंगे व्याख्यान

मंबई: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार को यहां मुंबई विश्वविद्यालय में लक्ष्मणराव इनामदार स्मृति व्याख्यान देंगे।मुंबई विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। लक्ष्मणराव इनामदार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता थे और इस व्याख्यान का आयोजन ‘सहकार भारती’ के सहयोग से किया जा रहा है। ‘सहकार भारती’ एक सहकारी संस्था है, जिसकी स्थापना इनामदार ने की थी।
 विज्ञप्ति में कहा गया है कि देश के विकास में सहकारी क्षेत्र का बेहद महत्व है। विश्वविद्यालय के वाणिज्य, प्रबंधन और अर्थशा विभाग सहकारी क्षेत्र में अध्ययन और अनुसंधान करते हैं।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह शहर में गणपति पंडालों में भी जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।
Exit mobile version