Site icon Dainik Savera Times

महिला ने छत से कूदकर की आत्महत्या

नई दिल्ली: न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक 35 वर्षीय महिला ने छत से कूदकर जान दे दी. मृतका के परिवार में उसके पति व दो बच्चे हैं. महिला नोयडा स्थित कपड़े की एक फैक्ट्री में काम करती थी. पुलिस परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ करते हुए आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस ने मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कुछ साफ हो सकेगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर शाम करीब चार बजे अशोक नगर थाने में एक महिला के छत से कूदने की पीसीआर काल मिली. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पूछताछ में पता चला कि महिला को पहले ही निकट के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया जा चुका है। आत्महत्या का प्राथमिक कारण पारिवारिक कलह माना जा रहा है।

Exit mobile version