
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में रोजगार सृजन को लेकर अपनी सरकार की योजनाओं पर जोर देते हुए कहा कि पिछले 11 सालों में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। मोदी ने 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद एक कार्यक्रम को डिजीटल रूप से संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों के लिए 4 करोड़ से अधिक घर बनाना, 10 करोड़ से ज्यादा एलपीजी के नए कनैक्शन वितरित करना या घरों की छत पर सोलर पैनल लगाना जैसी उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने रोजगार के लाखों नए अवसर सृजित किए हैं तथा इसी तरह कई अन्य योजनाओं से विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि हुई है। मोदी ने 5 देशों के हालिया दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि अब पूरी दुनिया भारत की जनसांख्यिकी और लोकतंत्र की ताकत को पहचान रही है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की ताकत इसकी सबसे बड़ी पूंजी और देश के उज्जवल भविष्य की गारंटी है।
मोदी ने कहा, आज दुनिया मान रही है कि भारत के पास 2 असीमित शक्तियां हैं। एक जनसांख्यिकी, दूसरा लोकतंत्र। यानी सबसे बड़ी युवा आबादी और सबसे बड़ा लोकतंत्र। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनके दौरे के दौरान जितने भी समझौते हुए हैं, उनसे देश और विदेश दोनों जगह भारत के नौजवानों को फायदा होना ही है। उन्होंने कहा कि रक्षा, फार्मा, डिजीटल प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, दुर्लभ खनिज जैसे क्षेत्रों में हुए समझौतों से भारत को आने वाले दिनों में बहुत बड़ा फायदा होगा। मोदी ने कहा, ये योजनाएं न केवल भारत की वैश्विक आíथक स्थिति को मजबूत करेंगी बल्कि विनिर्माण और सेवा दोनों क्षेत्रों में युवाओं के लिए सार्थक अवसर भी सृजित करेंगी। प्रधानमंत्री ने पिछले 10 सालों में 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का जिक्र करते हुए कहा कि अगर रोजगार और आय के स्रोत नहीं होते तो ऐसा नहीं हो पाता।
ये भी पढ़ें :- पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, जानें अपने शहर का भाव
मेष: दिन शुभ रहेगा...