Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

विपक्षी गठबंधन में कई PM के दावेदार, जल्द बिखर जाएगा : Chirag Paswan

October 24, 2023

विपक्षी गठबंधन में कई PM के दावेदार, जल्द बिखर जाएगा : Chirag Paswan

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को विपक्षी दलों के महागठबंधन के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में प्रधानमंत्री के सभी दावेदार हैं। यह भानुमती के कुनबे की तरह है, जल्द बिखर जाएगा।

चिराग ने प्रदेशवासियों को दशहरा की शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। बिहार में भी कई सामाजिक कुरीतियां हैं, जिसे समाप्त करना जरुरी है। जातिवाद व्यवस्था के रूप में एक रावण हमारे प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने की गति को रोक रहा है। उम्मीद करता हूं कि आने वाले दिनों में इन तमाम बुराइयों का अंत होगा।

चिराग ने कहा कि हाल के दिनों में बिहार में जिस तरह से अपराध चरम पर पहुंच गई है, इस पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पांच राज्यों में भाजपा की हार वाले बयान पर पूछे जाने के बाद चिराग ने कहा कि वे यह तो नहीं कहेंगे कि भाजपा वहां से जीतेगी। वो विपक्ष में हैं। दावा तो हर कोई करेगा, लेकिन जनता किसका साथ देती है। विश्वास है कि इन पांच राज्यों में एनडीए की जीत होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें