Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक दशक में पद्म सम्मान मिलने की प्रक्रिया में आया बड़ा बदलाव

January 28, 2024

एक दशक में पद्म सम्मान मिलने की प्रक्रिया में आया बड़ा बदलाव

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म सम्मान पाने वाली हस्तियों को शुभकामनाएं देते हुए रविवार को कहा कि पिछले एक दशक में पद्म सम्मान मिलने के सिस्टम में बड़ा बदलाव आया है और पद्म सम्मान के प्रति लोगों का भाव भी बदला है। मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 109वीं कड़ी में कहा कि जो लोग निस्वार्थ भावना के साथ समाज को, देश को, सशक्त करने का काम कर रहे हैं, उन्हें पद्म सम्मान से सम्मानित करने का तरीका बदला है और यही वजह है कि अब इस सम्मान के लिए लोग बड़ी संख्या में अपने विशिष्ट कार्यों के साथ खुद आगे आकर पद्म सम्मान के लिए नामांकन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा “मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि पिछले एक दशक में पद्म सम्मान का सिस्टम पूरी तरह से बदल चुका है। अब ये पीपल्स पद्म बन चुका है। पद्म सम्मान देने की व्यवस्था में कई बदलाव भी हुए हैं। अब इसमें लोगों के पास ख़ुद को भी नामांकित करने का मौका रहता है। यही वजह है कि इस बार 2014 की तुलना में 28 गुना ज्यादा नामांकन प्राप्त हुए हैं। इससे पता चलता है कि पद्म सम्मान की प्रतिष्ठा, उसकी विश्वसनीयता, उसके प्रति सम्मान हर वर्ष बढ़ता रहा है। मैं पद्म सम्मान पाने वाले सभी लोगों को फिर अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें