Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में आई गिरावट, 10 और मरीजों की हुई मौत

June 15, 2025

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में आई गिरावट, 10 और मरीजों की हुई मौत

नयी दिल्ली: भारत में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या रविवार को 7,400 से घटकर 7,383 हो गयी।

पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 17 की कमी आयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार इस संक्रमण से 10 लोगों ने जान गंवायी है। इसके बाद कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 97 हो गयी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से दिल्ली में तीन, केरल में पांच और महाराष्ट्र में दो लोगों की मौत हुयी है। इन सभी को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं। दिल्ली और मध्य प्रदेश में नये संक्रमण 10-10 बढ़कर क्रमशः 682 और 130 हुये, जबकि केरल में 102 मामलों की कमी आयी, हालांकि केरल का कुल मामले सबसे ज्यादा 2007 है।

सरकारी वेबसाइट के अनुसार पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, पुड्डुचेरी और त्रिपुरा में कोविड-19 नये मामले दर्ज नहीं किये गये हैं। इस वायरस से दिल्ली में जिन तीन लोगों की मौत हुयी है, उनमें 57 वर्ष की एक महिला, 83 वर्षीय महिला और 57 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

वहीं, केरल में 86 वर्षीय पुरुष, 79 वर्षीय पुरुष, 70 वर्षीय पुरुष, 73 वर्षीय पुरुष और 92 वर्षीय महिला ने इस संक्रमण के कारण जान गंवायी है।

महाराष्ट्र 56 वर्षीय पुरुष और 32 वर्षीय पुरुष ने इसके कारण जान गंवायी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने उच्च जोखिम वाले लोगों से भीड़भाड़ में मास्क पहनने और नियमित स्वास्थ्य जांच करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें