Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सनातन को गाली देने वालों का मानसिक उपचार कराने की जरूरत : Mukhtar Abbas Naqvi

September 9, 2023

सनातन को गाली देने वालों का मानसिक उपचार कराने की जरूरत : Mukhtar Abbas Naqvi

रामपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सनातन धर्म के संदर्भ में द्रमुक के कुछ नेताओं के हालिया बयानों की पृष्ठभूमि में शनिवार को कहा कि ‘सनातन को गाली’ देने वालों का मानसिनक उपचार कराने की जरूरत है। नकवी के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रामपुर में भाजपा के ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम में यह भी कहा कि ‘सनातन आस्था, भारत की आत्मा है’ और इस आत्मा पर चोट करने वाले सफल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा, कि ‘सनातन को गाली देने वालों के मानसिक उपचार की जरूरत है।’’ नकवी ने कहा कि सव्रे भवन्तु सुखिन:’’ और वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश से सराबोर सनातन संस्कार दुनिया के मानवीय मूल्यों, मर्यादाओं, मान्यताओं के लिए उपहार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें