Site icon Dainik Savera Times

वायु सेना को भविष्य के लिए तैयार एयरोस्पेस फोर्स में बदलने की जरूरत: Air Chief Marshal

नयी दिल्ली: वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने वायु सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार एयरोस्पेस फोर्स में बदलने की जरूरत पर बल दिया है। एयर चीफ मार्शल चौधरी ने शुक्रवार को डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन का दौरा किया और 79वें स्टाफ कोर्स के भारतीय सशस्त्र बलों, मित्रवत विदेशी देशों के छात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने वायु सेना के समक्ष चुनौतियों, क्षमता विकास योजना और संयुक्त कौशल के बारे में चर्चा की।

Exit mobile version