
Governor Kataria: पंजाब सरकार के युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा गुरु नानक साहिब की चरणस्थली डेरा बाबा नानक से शुरू किया गया जागरूकता मार्च जलियांवाला बाग पहुंचकर समाप्त हुआ। राज्यपाल ने शहीदों के खून से रंगी धरती जलियांवाला बाग से पंजाबियों को संबोधित करते हुए देश और धर्म की खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पूर्वजों का जिक्र कर अंतरात्मा को झकझोरा और पंजाब से नशे को खत्म करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मेरी ओर से यह जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। अंतिम दिन पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भंडारी ब्रिज से पैदल मार्च शुरू किया जो हॉल बाजार से होते हुए जलियांवाला बाग में समाप्त हुआ। इस अवसर पर शहर की प्रमुख हस्तियों के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, राज्यसभा सांसद विक्र मजीत सिंह साहनी, पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़, प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, गुरमीत सिंह राणा सोढी, जलियांवाला बाग के सचिव मुखर्जी, लेखक खुशवंत सिंह व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
गर्वनर ने कहा कि देश व धर्म के लिए सबसे अधिक बलिदान देने वाले पंजाब राज्य में नशे की बुरी आदत के लिए कोई स्थान नहीं है। पद यात्र के अंतिम दिन पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने लोगों से नशे के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ने की अपील की और कहा कि जब तक आम लोग इस अभियान का समर्थन नहीं करेंगे, न तो वे और न ही सरकारें अकेले नशे की बीमारी को खत्म कर सकती हैं। उन्होंने मंच पर उपस्थित विभिन्न दलों के नेताओं से भी अपील की कि वे इस मुद्दे पर राजनीति न करें, बल्कि इसे समाप्त करने के लिए पूरी ईमानदारी से आगे आएं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...