Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश में बिजली की बिल्कुल किल्लत नहीं, अधिक सोलर पावर के यूज़ पर किया जा रहा कार्य: रणजीत चौटाला

May 1, 2023

प्रदेश में बिजली की बिल्कुल किल्लत नहीं, अधिक सोलर पावर के यूज़ पर किया जा रहा कार्य: रणजीत चौटाला

चंडीगढ़ (कुलवीर दीवान) : बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, बिजली के मामले में दूसरे नंबर पर हरियाणा का नाम आता है। प्रदेश में बिजली की बिल्कुल किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि, कल प्रदेश में 8000 मेगावाट की खपत हुई थी। वहीं, ज्यादा से ज्यादा सोलर पावर के इस्तेमाल पर कार्य किए जा रहें हैं। वहीं, उन्होने बिजली की दरों पर भी बयान देते हुए कहा कि, 8 साल में एक बार भी बिजली दरें नहीं बढ़ाई गई। खिलाड़ियों के हक में रणजीत चौटाला ने बयान दिए, हमारे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश का मान बढ़ाया है। हमारे खिलाड़ियों को धरने पर बैठना पड़े, यह सही नहीं। साथ ही उन्होने इस मामले की सच्चाई जल्द सामने लाने की बात कही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें