Site icon Dainik Savera Times

प्रधानमंत्री मोदी की पार्टी में शामिल होने का मेरा कोई संकेत नहीं : Shashi Tharoor

मॉस्को: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर वैश्विक पहुंच के संबंध में उनका लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी में शामिल होने का संकेत नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता, हित और भारत के लिए खड़े होने का संदेश है। थरूर ने एक अंग्रेजी दैनिक के लिए सोमवार को लिखे एक लेख में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा, उनका बहुआयामी व्यक्तित्व और संवाद की तत्परता वैश्विक मंच पर भारत के लिए एक ‘अहम पूंजी’ बनी हुई है, लेकिन इसे अधिक सहयोग एवं समर्थन की जरूरत है।

उनकी टिप्पणियों को कांग्रेस पार्टी के लिए फिर से असहज स्थिति पैदा करने और पार्टी नेतृत्व के साथ उनके संबंधों में दरार पड़ने के आसार के तौर पर देखा गया। यहां एक कार्यक्रम में लेख के बारे में पूछे जाने पर तिरुवनंतपुरम से सांसद ने कहा, ‘यह प्रधानमंत्री की पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का मेरा संकेत नहीं है, जैसा कि कुछ लोग दुर्भाग्यवश कह रहे हैं। यह राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय हित और भारत के लिए खड़े होने के लिए एक बयान है, जो मेरे विचार से मूल रूप से यही कारण है कि मैं संयुक्त राष्ट्र में 25 साल की सेवा के बाद भारत वापस आया।’

ये भी देखें :- BJP ने बंगाल में 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, बड़े चेहरों और नए नेताओं पर दांव

Exit mobile version