Site icon Dainik Savera Times

BJP जो करती है उसमें हिन्दू कुछ नहीं है : Rahul Gandhi

लंदन : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पैरिस में छात्रों और शिक्षाविदों के साथ बातचीत के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है और उनके कार्यों में हिन्दू (धर्म जैसा) कुछ भी नहीं है। फ्रांस के अग्रणी सामाजिक विज्ञान संस्थान, पैरिस के ‘साइंसेज पीओ यूनिवर्सिटी’ में शनिवार को बातचीत के दौरान गांधी (53) ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’, विपक्षी दलों के गठबंधन द्वारा भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को बचाने की लड़ाई, बदलती वैश्विक व्यवस्था और अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

बातचीत के दौरान देश में ‘हिन्दू राष्ट्रवाद’ के उभार के बारे में एक सवाल पर गांधी ने कहा, ‘मैंने गीता पढ़ी है, कई उपनिषद पढ़े हैं, मैंने कई हिन्दू (धर्म से जुड़ी) किताबें पढ़ी हैं; भाजपा जो करती है उसमें हिन्दू (धर्म जैसा) कुछ भी नहीं है, बिल्कुल भी नहीं।’ इस बाचतीत की एक वीडियो रविवार को जारी की गई। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैंने हिन्दू धर्म से जुड़ी किसी किताब में नहीं पढ़ा और न ही किसी विद्वान हिन्दू व्यक्ति से यह सुना कि आपको अपने से कमजोर लोगों को आतंकित करना चाहिए, उन्हें नुक्सान पहुंचाना चाहिए। तो ये विचार, ये शब्द, हिन्दू राष्ट्रवाद, ये गलत शब्द हैं।’ ने की। नीदरलैंड में रॉटरडैम जाने से पहले गांधी ने फ्रांस की राजधानी में इनालको विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ इसी तरह की बातचीत की।

Exit mobile version