Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार पार्किंग को लेकर हुआ बड़ा विवाद… एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, मामला दर्ज

October 13, 2024

कार पार्किंग को लेकर हुआ बड़ा विवाद… एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, मामला दर्ज

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में रविवार को कार पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि जरीफ अहमद मीर ने अपनी दुकानों के पास वाहन पार्किंग की जगह को लेकर हुए झगड़े के दौरान आमिर रजाक मीर को चाकू मार दिया। दोनों श्रीनगर के परिमपोरा इलाके के निवासी हैं।

अधिकारियों ने बताया, ‘तत्काल आमिर को इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।‘ पुलिस ने बताया,‘आरोपी के खिलाफ परिमपोरा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

श्रीनगर शहर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले पांच सालों से जाम की समस्या है, क्योंकि हर दिन सैकड़ों नए वाहन सड़कों पर उतर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि श्रीनगर शहर और उसके उपनगरों के अंदर अधिकांश रास्ते पहले जैसे हैं, लेकिन इन सड़कों पर भारी वाहन लोड अक्सर मुख्य यातायात मार्ग को जाम कर देता है। इसके अलावा, शहर के अंदर और आसपास पार्किंग स्थल भी चिंता का विषय बन रहे हैं, जिसके कारण अक्सर झगड़े होते रहते हैं।

श्रीनगर शहर के अंदर बहुत ज्यादा ट्रैफिक की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए, वर्तमान में एक बड़ा रिंग रोड बनाया जा रहा है। शहर से होकर गुजरने वाला ज्यादातर ट्रैफिक रिंग रोड पर चलेगा, जिससे वाहन चालकों को आने-जाने के लिए अधिक जगह और पार्किंग क्षेत्र उपलब्ध होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें