
नई दिल्ली (अनिल) : दिल्ली में दो बेटियों के सामने पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक की वजह से खुन्नस में रहता था। रविवार को इसी बात पर विवाद हुआ और उसने चाकू से हमला बोल दिया। घटना के वक्त बेटियां चीखती-चिल्लाती रह गईं। बड़ी बेटी ने बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ में भी चोट आई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया।
यह घटना दिल्ली के जाफराबाद इलाके की है। आरोपी का नाम साजिद है। उसकी 11 और 7 साल की दो बेटियां हैं। साजिद अपनी पत्नी पर शक करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 10 और 11 सितंबर की रात एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि विजय मोहल्ला मौजपुर इलाके में घर के अंदर एक 32 वर्षीय महिला की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...