Site icon Dainik Savera Times

संसद के इस सत्र की शुरुआत से पूर्व विदेश से कोई ‘चिंगारी’ भड़काने का प्रयास नहीं हुआ : Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 2014 के बाद यह पहली बार है जब संसद का सत्र शुरू होने से पहले विदेश से कोई ‘चिंगारी’ भड़काने की कोशिश नहीं की गई। संसद के बजट सत्र के पहले दिन मीडिया के समक्ष अपने पारंपरिक संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘मैं 2014 से देख रहा हूं कि हर सत्र से पहले शरारत करने के लिए लोग तैयार बैठते थे और यहां उन्हें हवा देने वालों की कोई कमी नहीं है। 10 साल बाद यह पहला सत्र मैं देख रहा हूं, जिसमें किसी भी विदेशी कोने से कोई चिंगारी नहीं भड़काई गई।’ शनिवार को पेश होने जा रहे, अपनी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट से पूर्व मोदी ने यह प्रार्थना भी की कि आगामी आम बजट के मद्देनजर देश के हर गरीब एवं मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने में संसद का यह बजट सत्र देशवासियों में एक नया विश्वास पैदा करेगा और उन्हें नई ऊर्जा देगा।

ये भी पढ़ें :- IPL 2026: केकेआर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी करने का लिया फैसला 

Exit mobile version