राजधानी दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, IMD के किया इन राज्यों में येलाे अलर्ट जारी, जानें देशभर के मौसम का हाल

देश की राजधानी यानि दिल्ली ने आज ज़्यादातर बादल छाए रहेंगे। इसके इलावा वहां तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना है।

नई दिल्ली :- भारत के हर राज्य के मौसम का मिज़ाज बदला बदला दिख रहा है। कई राज्यों में कड़ाके की धूप निकल रही तो कई राज्य ऐसे है जहां पर बारिश और बर्फबारी हो रही। कही लोग बारिश से बदलते मौसम के कारण ठंडक से खुश है तो वही कुछ लोग चिलचिलाती धूप की गर्मी से परेशान है। तो चलिए जानते है कि आज देश में सभी राज्यों का मौसम कैसा रहेगा।

राजधानी दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल,तेज हवा और आंधी चलने की संभावना

देश की राजधानी यानि दिल्ली ने आज ज़्यादातर बादल छाए रहेंगे। इसके इलावा वहां तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना है। दिल्ली में आज न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। वही अगर मौसम विभाग की माने तो आज वहां पर बादल छाए रहने के साथ साथ तेज हवा, आंधी या धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। 7 और 8 मई को आंश‍िक बादल छाए रहेंगे और दिल्‍ली में आज सापेक्ष आर्द्रता प्रतिशत 34 दर्ज किया गया है।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हीटवेव को लेकर येलाे अलर्ट जारी…

वही अगर बात करें बाकि राज्यों कि तो मौसम विभाग ने इन राज्यों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हीटवेव को लेकर येलाे अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में भी आंधी और आकाशीय ब‍िजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में इन दिनों मौसम में बहुत सुधार दिख रहा है। सुबह और शाम का मौसम बेहद ठंडक भरा है। मौसम में ठंडक होने के कारण यहाँ के लोगो को गर्मी से बहुत राहत मिली है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्र के इन इलाको में जम्‍मू-कश्‍मीर, उत्‍तराखंड , हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में आंधी और आकाशीय बिजली का येलाे अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ असम और मेघालय समेत नॉर्थ ईस्‍ट के ज्‍यादातर हिस्‍सों में गर्मी के साथ-साथ आज उमस भी रहेगी।

- विज्ञापन -

Latest News