Site icon Dainik Savera Times

22 जनवरी को AIIMS और RML अस्पताल में आधे दिन की होगी छुट्टी

नयी दिल्ली: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी रहेगी। दोनों अस्पतालों में हालाँकि आपातकालीन और सभी महत्वपूर्ण सेवाएँ चालू रहेंगी। अस्पताल ने शनिवार को यहां जारी एक अधिसूचना में कहा, “राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में ओपीडी पंजीकरण काउंटर अपराह्न 1:30 बजे खुलेंगे।”

Exit mobile version