Site icon Dainik Savera Times

Madhya Pradesh में भी पड़ेंगे Rajasthan जैसे छापे : Digvijaya Singh

भोपालः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान की तरह ही मध्य प्रदेश में भी केंद्रीय जांच एजेंसी के छापे पड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए और कहा कि राजस्थान की तरह ही मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में छापे पड़ने वाले हैं। मेरे पास जो जानकारी है वह बताती है कि आने वाले चार दिनों यह छापे पड़ेंगे। उन्होंने इसे अपना खुले तौर पर आरोप बताया है।

दिग्विजय सिंह ने अपनी बात को आगे बढाते हुए कहा कि अगर छापे पड़ते हैं तो आपको पता चल जाएगा कि मुझे जानकारी कहां से मिलती है।जब उनसे यह पूछा गया कि छापे किन लोगों के यहां पड़ने वाले हैं तो उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया।

Exit mobile version