Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजधानी दिल्ली में होगी बारिश , IMD ने किया इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी ,अगले 3 घंटों में होगी हल्की वर्षा

May 11, 2024

राजधानी दिल्ली में होगी बारिश , IMD ने किया इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी ,अगले 3 घंटों में होगी हल्की वर्षा

कल शाम से सभी इलाक़े के मौसम का मिजाज बदला है हल्की बारिश ने कारण मौसम के तापमान में गिरावट आई है। लोगो को गर्मी से राहत मिली बात करे मौसम विभाग तो शनिवार और रविवार को दिल्ली में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है वहीं मौसम ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

राजधानी दिल्ली में होगी बारिश

दिल्ली में कल रात अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिस दौरान रात की हवा 10 बजे के करीब तेज आंधी में बदल गई। इस दौरान कई जगहों की बिजली चली गई और वहीं कई जगहों पर बिजली के तार टूटने की भी खरब सामने आयी है मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल दिल्ली में दिल्ली में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान मौसम ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, रविवार इसमें दो डिग्री तक गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के उत्तरी हिस्से में अब बदलाव देखने को मिलेगा। इसके चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात तेज बरसात जैसी गतिविधियां हो सकती है। दक्षिणी इलाको मे कल चली तेज आंधी तूफान ने मौसम मे नमी लाई है जिससे लोगो को गर्मी से राहत मिली है।

अगले 3 घंटों के दौरान इस राज्यो मे होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों के दौरान तमिलनाडु ,उत्तराखंड और राजस्थान में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, मेघालय, दक्षिण-पूर्व अरुणाचल प्रदेश, दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण-पूर्व असम, मणिपुर, पश्चिम उत्तर प्रदेश और केरल में भी गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें