Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली के मौसम में आएगी गर्माहट ,जानिए कैसा रहेगा राज्य का मौसम, इन इलाकों में होगी हल्की बारिश

May 5, 2024

दिल्ली के मौसम में आएगी गर्माहट ,जानिए कैसा रहेगा राज्य का मौसम, इन इलाकों में होगी हल्की बारिश

नई दिल्ली :- मई का महीना चढ़ते ही मौसम में गर्माहट महसूस की जा सकती है। ऐसे में कई ऐसे राज्य है जहाँ बारिश और बर्फ़बारी देखने को मिल रही तो कही भीषण गर्मी से लोग परेशान है। फ़िलहाल देश के ज़्यादातर हिस्सों में इन दोनों मौसम में बहुत सुधार है बारिश के कारण मौसम में ठंडक आया है। तो चलिए जानते है कि आज भारत का किस मौसम तरह रहेगा। देश की राजधानी यानि दिल्ली में आज मौसम साफ़ रहेगा। यहाँ अधिकतम तापमान 41 से 42 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो 8 मई को मौसम में थोड़ा गर्माहट देखने को मिल सकता है ,गर्म हवाएं चलने से लोगो को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली में 9 मई को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है जिससे तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

बात करे बाकि क्षेत्रों की तो गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और झारखंड और तमिलनाडु ,तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में लू की स्थिति संभव है। जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल में 7 और 8 मई को कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो की संभावना है। तो वही 6 से 10 मई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बात करे पहाड़ी इलाको की तो वहां मौसम विभाग के अनुसार 5 मई को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी होने की संभावना जताई है।जबकि 5 से 6 मई के बीच ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें