Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

केरल में चोर का पश्चाताप: सोने का हार चुराने के बाद पैसे लौटाए, माफीनामा भेजा

October 26, 2023

केरल में चोर का पश्चाताप: सोने का हार चुराने के बाद पैसे लौटाए, माफीनामा भेजा

तिरुवनंतपुरम: एक चोर, जिसने तीन साल के बच्चे से सोने का हार चुराया था, ने पश्चाताप करते हुए पत्र भेजकर माफी मांगी और हार बेचने से जो पैसे मिले थे वह वापस कर दिया। घटना कुछ दिन पहले पलक्कड़ के पास हुई थी, जब एक चोर ने तीन साल के बच्चे के गले से 1.75 सॉवरेन (एक सॉवरेन बराबर 7.98 ग्राम) वजन का सोने का हार लूट लिया था। परिवार को बाद में हार के गायब होने का एहसास हुआ। फिर उन्होंने यह सोचकर हार की खोज शुरू की कि बच्चे ने अनजाने में उसे कहीं गिरा दिया है।

लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी हार का पता नहीं चला। हालाँकि कुछ दिनों बाद उन्हें रसोई के पास रखा एक लिफाफा मिला, जिसमें पैसे और माफीनामा वाला पत्र था। पत्र उस चोर का था जिसने अपने अपराध के लिए माफी मांगी थी और लिखा था कि हार बेचने के बाद उसके मन में गहरा अपराध बोध आ गया। भले ही उसने हार 55,500 रुपये में बेच दिया है, लेकिन वह पूरे पैसे लौटा रहा है। उम्मीद है कि वे उसे माफ कर देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें