
करनाल। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने नगर निगम क्षेत्र में नई सोच नया शहर-स्वच्छ हरियाणा अभियान की शुक्रवार को वार्ड 1 के बसंत विहार से शुरुआत की।
महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा के निर्देशों की अनुपालना में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 1 मई से 16 मई 2026 तक नई सोच नया शहर – स्वच्छ हरियाणा अभियान शुरू किया गया है। सोच बदलेगी-शहर बदलेगा, अभियान की टैग लाईन रखी गई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य कचरे के स्रोत पर ही उसका पृथक्करण, कचरा कम करना तथा वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन की आदतों को बढ़ावा देना है। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से शहरी स्वच्छता के स्तर में ठोस सुधार लाना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और वह इसका संकल्प लें। सभी के सहयोग से ही पूर्ण स्वच्छता के मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने दुकानदारों से भी अपील करते कहा कि वह बाजार में साफ-सफाई बनाए रखें। कूड़े-कर्कट को इधर-उधर न गिराकर कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहन में ही डालें। प्रत्येक दुकानदार गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में ही इकठ्ठïा करे। शहर स्वच्छ होगा, तो पर्यावरण स्वच्छ रहेगा, जिसे नागरिकों का स्वास्थ्य भी ठीक बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में स्वच्छता के कार्यों में नगर निगम करनाल निरंतर आगे बढ़ रहा है। पिछले दिनों सफाई संसाधनों में भी इजाफा किया गया है, ताकि शहर की साफ-सफाई ओर अच्छे तरीके से की जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक समय के लिए नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला कार्य है। इसलिए प्रत्येक शहरवासी इस कार्य में भागीदारी बने और अपने शहर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने में योगदान दें। इस अवसर पर वार्ड पार्षद, वार्ड कमेटी के सदस्यों व स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर दुकानदारों को साफ-सफाई, दो डस्टबिन रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक त्यागने तथा घरेलू खाद बनाने बारे जागरूक किया। सडक़ पर कूड़ा डालने पर 5000 रुपये के चालान की जानकारी भी दी गई।
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…
मेष: दिन शुभ रहेगा...