Site icon Dainik Savera Times

17 लाख 60 हजार रूपए की पैतीस किलो चांदी बरामद

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के थाना केंट ने 35 किलोग्राम 297 ग्राम चांदी कीमती करीबन 17 लाख 60 हजार रूपए जप्त की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज चैकिंग के दौरान मथुरा से सागर चांदी लाने वाले व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त हुई। रेलवे स्टेशन यात्री प्रतीक्षालय के पास से दो लडकों अजय कुमार और अन्य एक नाबालिग बालक से तलाशी दौरान 35 किलो 297 ग्राम चांदी के घुघरू कीमती करीबन 17 लाख 60 हजार रूपये जप्त किया गया। बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए जीएसटी विभाग को सूचित किया गया। जीएसटी विभाग द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version