Site icon Dainik Savera Times

6 वर्षीय इस बच्ची ने किया बल्लभगढ़ का नाम रोशन, लिटिल चैंपियनशिप में हासिल किया दूसरा स्थान

बल्लभगढ़ : 8 जनवरी को हैदराबाद में हुए लिटिल चैंपियन शो में बल्लभगढ़ की बेटी मनस्वी अधाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जहां उनका बल्लभगढ़ पहुंचने पर स्कूल की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया। तस्वीर में दिखाई दे रही है तस्वीर बल्लभगढ़ के ऊंचे गांव की है। हैदराबाद में 8 जनवरी को हुए लिटिल चैंपियनशिप में 6 साल की बच्ची मनस्वी अधाना रानी ने लक्ष्मीबाई का रोल निभाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के 2000 स्कूल के 80000 बच्चों ने भाग लिया था। वहीं स्कूल की तरफ से बच्ची का आज जोरदार स्वागत किया गया।

 

Exit mobile version