Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

यह देश 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का नहीं : केजरीवाल

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इंडिया गठबंधन से इतना बौखला गई है कि देश का नाम तक बदल देना चाहती है अगर हमने अपने गठबंधन का नाम बदल कर “भारत” रख लिया तो क्या ये “भारत” नाम भी बदल देंगे? केजरीवाल ने मंगलवार को संसद के विशेष सत्र में इंडिया का नाम भारत किए जाने को लेकर प्रस्ताव लाने जाने की संभावना पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा “मेरे पास इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

लेकिन ऐसी उड़ती हुई बातें सुनी है। कहा जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि कई सारी पार्टियों का एक गठबंधन बना है, जिसका नाम इंडिया है। देश तो 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का देश नहीं है। अगर इंडिया गठबंधन ने कल एक बैठक करके अपना नाम बदल कर भारत रख देंगे तो क्या ये भारत का नाम बदल देंगे। ये क्या मजाक है। हजारों साल पुराना भारत देश है और हमारी बहुत पुरानी संस्कृति है। देश का नाम केवल इसलिए बदला जा रहा है, क्योंकि इंडिया गठबंधन बन गया है। भाजपा को लग रहा है कि इंडिया गठबंधन बनने के बाद इनके वोट कम हो जाएंगे, इसलिए भारत का नाम बदल दो।

Exit mobile version