Site icon Dainik Savera Times

सुप्रीम कोर्ट के बाहर इस Gay couple ने किया कुछ ऐसा काम, कोर्ट को जल्द लेना पड़ा फैसला

भारत में समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने से इनकार करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ एक समलैंगिक लॉयर गे कपल ने अनोखे तरीके से विरोध जताया है। इन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सामने ही एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई की है और कहा है कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी। कपल में से एक का नाम अनन्य कोटिया है, जबकि दूसरे का नाम उत्कर्ष सक्सेना है। दोनों ने बुधवारको एक दूसरे को अंगूठी पहनाई है।

अनम्य कोटिया ने उत्कर्ष को सुप्रीम कोर्ट के सामने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया और अंगूठी पहनाकर सगाई की। उन्होंने तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर भी शेयर की, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी और खींचा है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। खास बात ये है कि अनन्य और उत्कर्ष दोनों ही सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं और समलैंगिक विवाह की मंजूरी के लिए याचिका लगाने वालों में शामिल थे। उत्कर्ष सक्सेना ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी हैं, जबकि उनके पार्टनर अनन्य लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी हैं।

Exit mobile version