Site icon Dainik Savera Times

देश के लिए निर्णायक साबित होगा यह आम चुनाव: राहुल गांधी

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि राष्ट्र के लिए 2024 का चुनाव निर्णायक साबित होगा, इसलिए लोगों को देश को बिगाड़ने और बनाने वालों के बीच फर्क समझने की जरूरत है। गांधी ने गुरुवार को कहा, “देश इस वक्त निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। हर वर्ग को ‘देश बनाने’ और ‘देश बिगाड़ने’ वालों के बीच का फर्क पहचानना होगा।” कांग्रेस और इंडिया समूह की नीति समझाते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस और इंडिया मतलब; युवाओं की पहली नौकरी पक्की, किसानों को एमएसपी की गारंटी, हर गरीब महिला लखपति, श्रमिक को न्यूनतम 400 रू प्रतिदिन, जातिगत जनगणना और आर्थिक सर्वे, सुरक्षित संविधान और नागरिक के अधिकार।” उन्होंने भाजपा और उसकी नीति का भी मतलब समझाया और कहा, “भाजपा मतलब : बेरोज़गारी पक्की, किसानों पर कर्ज़ का बोझ, असुरक्षित और अधिकारविहीन महिलाएं, मजबूर और बेबस मज़दूर, वंचितों के साथ भेदभाव और शोषण, तानाशाही और दिखावे का लोकतंत्र। आपका भविष्य आपके हाथों में है, सोचिए, समझिए और सही फैसला कीजिए।”

Exit mobile version