Site icon Dainik Savera Times

चुनाव से पहले इस पार्टी को लगा बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए JMM के प्रस्तावक मंडल मुर्मू

रांची। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका लगा है। राज्य में सिद्धो-कान्हू के वंशज और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र से प्रस्तावक मंडल मूर्मू भाजपा में शामिल हो गए। देवघर में झारखंड के भाजपा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें कल भाजपा की सदस्यता दिलाई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस समय पर बरहेट से विधायक हैं और इस बार भी बरहेट से ही विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मंडल मुर्मू ने बीजेपी की सदस्यता ली है। वह शहीद वंशज हैं और पढ़े लिखे हैं। हम सभी बीजेपी में उनका स्वागत करते हैं और इसका लाभ भी हमें चुनावों में जरूर मिलेगा।

Exit mobile version