Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस शख्स को हर महीने 25 साल तक मिलेंगे 5.6 लाख रुपये, ऐसा क्‍या किया? जो बदल गई किस्मत

October 23, 2023

इस शख्स को हर महीने 25 साल तक मिलेंगे 5.6 लाख रुपये, ऐसा क्‍या किया? जो बदल गई किस्मत

चेन्नई : किसी ने सही कहा है कि किस्मत का कोई भरोसा नहीं, यह कब और कैसे बदल जाए कुछ पता नहीं होता। ऐसा ही कुछ हुआ हुआ इस शख्स के साथ। इसकी किस्मत ऐसे बदली की अब अगले 25 सालों तक घर बैठे हर महीने इसे 5.6 लाख रुपये मिलेंगे। इस शख्स का नाम मंगेश कुमार नटराजन है जो तमिलनाडु का रहने वाला है और पेशे से प्रोजेक्ट मैनेजर हैं।

फोटोशूट करवा रहे शख्स के पीछे दबे पांव आया खूंखार ब्लैक पैंथर, रोंगटे खड़े कर देगी ये वीडियो

चलिए बताते हैं कि कैसे बदली मंगेश कुमार की किस्मत:-
दरअसल मंगेश कुमार काम के सिलसिले में पिछले चार सालों तक यूएई में था। दुबई में रहने के दौरान उसने ने एक लॉटरी टिकट खरीदी। उसने लॉटरी तो ले ली लेकिन उसे यकीन नहीं था कि वह इस लॉटरी का जैकपॉट जीत लेगा। जिसके बाद मंगेश भारत लौट आया। उसके बाद उसे लॉटरी वालों की तरफ से मेल आया कि आपका जैकपॉट लगा। आपको हर महीने 5.6 लाख रुपये मिलेंगे। पहले तो उसे यकीन नहीं हुआ। लेकिन फिर कुछ दिनों बाद लॉटरी वालों की तरफ से उन्हें फोन आया तब जाकर उन्हें यकीन हुआ। यह बात सुन कर तो उसकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

बड़ी खबर: 15 नवंबर से पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे बंद, जाने क्या है मामला

मंगेश ने बताया कि उसने अपने जीवन में कई चुनौतियां देखी हैं। कई लोगों से मदद लेकर अपनी पढ़ाई पूरी की। उसने कहा कि अब मेरी बारी है मैं समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहता हूं और अपने परिवार के लिए भी कुछ करना चाहता हूं। मंगेश की दो बेटियां हैं वह इन पैसों को अपनी बेटियों की अच्छी परवरिश, पढ़ाई और भविष्य पर खर्च करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें